दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हर साल की तरह इस साल भी 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में पूर्व 15 अगस्त पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शहीद अब्दुल हमीद चौक, दावते इस्लामी कटरा, गोहलपुर बस्ती, गनी फाउंडेशन, अन्नू अनवर जी और डॉक्टर ताजदार चौधरी सहित विभिन्न स्थानों पर पूर्व पार्षद और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सैय्यद ताहिर अली के नेतृत्व में झंडावंदन किया गया। इस अवसर पर मिठाइयाँ वितरित की गईं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Tags
jabalpur
