दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सावन के तीसरे सोमवार को गौरी घाट से कटंगी के लिए शिव भक्तों का एक बड़ा जत्था निकला। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी करीब 2000 कांवड़िये 'बोल बम' के जयकारों के साथ इस धार्मिक यात्रा पर निकले।
इस यात्रा में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग की प्रतिमा को पालकी में लेकर चल रहे थे। कांवड़ियों का यह जत्था गौरी घाट से रामपुर चौराहा, शास्त्री ब्रिज, श्याम टॉकीज, कमानिया गेट, छोटे फवारा, दमोह नाका, आईटीआई होते हुए बाईपास से कटंगी तक जाएगा।
शिव भक्तों ने बताया कि कटंगी वासी इस यात्रा का स्वागत करने के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी तैयार हैं। वहां पर मंच और द्वार सजाकर भक्तों का स्वागत किया जाएगा। गौरी घाट से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल को भगवान शिव पर अर्पित कर भक्त सभी की सुख और समृद्धि की कामना करेंगे।
Tags
jabalpur
