दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रविवार की सुबह अधारताल रेलवे स्टेशन के केबिन नंबर 99713 के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह सूचना मिली थी कि अधारताल स्टेशन के पास केबिन नंबर 99713 के पास एक युवक, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है, ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है।
जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। जांच में युवक की पहचान निवाड़गंज पांडे चौक के पास के पर्व केसरवानी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई।
Tags
jabalpur
