Jabalpur News: एस.के. मुद्दीन फिर बने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एस.के. मुद्दीन को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एम.आर.एम.) के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है। यह घोषणा एम.आर.एम. के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने दिल्ली के गांधीधाम गांधी स्मृति भवन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की। एस.के. मुद्दीन की इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post