दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के अध्यक्ष पंडित कामेश्वर शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद महासंघ की लंबित चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पिछले सप्ताह एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। रविवार को करमचंद चौक कॉफी हाउस में उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के सदस्यों की चुनावी बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि आलोक सिंह, विशिष्ट अतिथि निलेश रावल, डॉ वीके गुप्ता, रमाकांत मिश्रा एवं अध्यक्षता शिवाजी सिंह ने की। निर्वाचन अधिकारी जीपी विश्वकर्मा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। चुनाव के परिणामस्वरूप निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए:
- अध्यक्ष: बनारसी यादव
- संयोजक: डॉ राजेश जायसवाल
- महामंत्री*: राजीवलाल श्रीवास्तव
- कार्यकारी अध्यक्ष: रजनीश सिंह
- कोषाध्यक्ष: केएन सिंह यादव
इनके अलावा कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारी भी चुने गए:
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ सलपनाथ यादव, डॉ एचआर यादव, एमएस सिंह, राजीव सिंह
- उपाध्यक्ष: सीतारमण दुबे गुल्लू, बृज किशोर सिंह बिहारी, संतोष सिंह
- सचिव: सुरेंद्रनाथ पांडे, सुधीर दुबे सोनू, शैलेश सिंह, देवेंद्र यादव
- उप कोषाध्यक्ष: शारदा यादव
- ऑडिटर: छवि कुमार ठाकुर
- विधि सलाहकार: एडवोकेट एलपी यादव
- संगठन मंत्री: भोला यादव, संजय कुमार चौधरी
- प्रचार मंत्री: अवधेश यादव, श्याम नारायण कनौजिया
- कार्यकारिणी सदस्य: राकेश जयसवाल, अजय गुप्ता, मनीष शर्मा, राजेंद्र यादव
- युवा अध्यक्ष: उज्जवल सिंह
- युवा उपाध्यक्ष: राकेश सिंह, वरुण सिंह
- युवा महामंत्री: आशीष यादव
- युवा सचिव: राजेश श्रीवास्तव
निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी कार्यकारिणी बनाकर अपनी घोषणा की और इस दौरान अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब हमारा उत्तर भारतीय समाज शिखर पर पहुंचेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से इंजीनियर राकेश यादव, अमेन्द्र नारायण, सुनयना जायसवाल, मुकेश दास, राकेश कुमार रोशन शामिल थे।
