दैनिक सांध्य बन्धु सागर। सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने छतरपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम. के. कौटार्य को निलंबित कर दिया है। कुछ समय पहले विधायक राजेश 'बबलू' शुक्ला द्वारा गंभीर शिकायत की गई थी, जिसे विधानसभा में भी उठाया गया था। जांच के बाद, विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने पर कौटार्य को निलंबित कर दिया गया है। उनके मुख्यालय को अब कार्यालय जेडी सागर नियत किया गया है।
Tags
madhya pradesh
