Jabalpur News: मांझी व्यायाम शाला ने फोड़ी उखरी की मटकी, काजल किन्नर ने दिया 51हजार का इनाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शिव शक्ति मंदिर समिति उखरी द्वारा पिछले 30 वर्षों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता  आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी हर साल की तरह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बार मटकी 31 फीट की ऊंचाई पर लटकाई गई थी,तथा इसे फोड़ने वाली टीम के लिए 11000 रूपय की राशि इनाम में रखी गई थी। जिसे कल रात मांझी व्यायामशाला की टीम द्वारा फोड़ दिया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए आयोजन में मुख्य आकर्षण का केंद्र के रूप में मौजूद किन्नर काजल द्वारा 51 हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई, साथ ही समिति की ओर से भी 11 हजार रुपये की इनाम राशि दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post