Jabalpur Newsअतिक्रमण हटाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देशानुसार त्रिपुरी चौक से मेडिकल तक सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। इस कार्रवाई के तहत कई ठेले और टपरे जप्त किए गए जो यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

सहायक अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, और यदि कोई पुनः यातायात में बाधा उत्पन्न करता है, तो उनकी सामग्री को जप्त करने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिक्रमण शाखा के कर्मचारी लक्ष्मण कोरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाना है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post