Jabalpur News: केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने अमर शहीद संग्रहालय का किया निरीक्षण

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने अपने जबलपुर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, कलेक्टर दीपक सक्सेना, और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

निरीक्षण से पहले, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने माल गोदाम चौराहा स्थित राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह संग्रहालय जनजातीय शहीदों की स्मृति में बनाया जा रहा है और इसे जनजातीय संस्कृति एवं इतिहास के संरक्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post