दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एसडीएम रांझी आर एस मरावी ने जानकारी दी कि मौजा रांझी सर्रापीपर में रहने वाले संतोष रजक, जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी और जो संतोष महोबिया के मकान में किराएदार के रूप में निवास कर रहे थे, का 4 अगस्त की सुबह 7:00 बजे के करीब मकान की दीवार गिरने से दबकर निधन हो गया।
मृतक संतोष रजक शीतला माई, जबलपुर के निवासी बताए गए हैं। घटनास्थल पर हल्का पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और पुत्र सुजल हैं। एसडीएम ने बताया कि इस घटना के तहत आर.बी.सी. (6-4) के अंतर्गत आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की जा सके।
Tags
jabalpur
