Jabalpur News: सूपाताल के पास सड़क हादसे में तीन लोग घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाने अंतर्गत सूपाताल मुख्य मार्ग पर बीती रात एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एक्टिवा सवार दो युवक और सड़क किनारे झोपड़ी में रहने वाले एक वृद्ध को गंभीर हालत में बेहोश पाया गया। हादसा देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। 

सूचना मिलने पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की पहचान के प्रयास जारी हैं। तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post