Jabalpur News: पुलिस के शिकंजे में दो गांजा तस्कर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लार्डगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोलबाजार क्षेत्र में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 20 ग्राम गांजा बरामद किया। लॉर्डगंज थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोलबाजार में दो युवक गांजा बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से गांजा और एक बारकोड मिला, जो राजा सोनकर नामक व्यक्ति का बताया गया है। पुलिस के अनुसार, राजा सोनकर इस पूरे गिरोह का सरगना है, जो गांजे की तस्करी में शामिल है। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

देर रात गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों से पुलिस और पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post