Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप आज कार्यों के साथ-साथ सदस्यों की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। आपके मन में शांति रहेगी क्योंकि आप पूजा पाठ में लगे रहेंगे। 

वृष राशिः

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से खुशी होगी। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। 

मिथुन राशि : 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जोश से भरपूर रहेंगे। कामों को लेकर आप योजना बनाएंगे। यदि आप नौकरी में कार्य करते हैं, तो आपको आपके बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। 

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि: 

आज का दिन आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। जल्दबाजी में यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके घर कोई भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। 

तुला राशिः 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशिः

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं।

धनु राशिः

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी के कहने में आकर वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मकर राशिः 

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको यदि कमजोरी या थकान थी, वह भी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। 

कुंभ राशिः

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 

मीन राशिः

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post