मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देंगे और आपके विरोधी शांत रहेंगे। आपको अपने पेंडिंग कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की खराबी के कारण आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपका कुछ धन अटका हुआ था, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन मित्रों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी चतुर बुद्धि से लोगों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ कामों को करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन परिवार में सदस्यों को आपका मनमाना व्यवहार कुछ पसंद नहीं आएगा।
तुला राशिः
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में आप अपने सदस्यों के साथ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपको कामों को करने में कुछ समस्याएं आएंगी और आपके मनमानी व्यवहार के कारण आपको कोई नुकसान भी हो सकता है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। आपको लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।
मीन राशिः
आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। माता-पिता का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप उनसे यदि आपको मदद मांगेंगे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगी।
