Jabalpur News: मेरिज सर्टिफिकेट लेने आए प्रेमी युगल लड़की पक्ष के लोग लड़की को ले गए अपने साथ

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ओमती थाने से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां मैरिज सर्टिफिकेट लेने आए प्रेमी युगल को लड़की के परिजन अपने साथ ले गए। मामले की जानकारी देते हुए लड़के पक्ष के लोगों ने बताया कि उनका बेटा अमर पटेल, निवासी चिना वानी थाना पनागर, उम्र 23 वर्ष और निलीमा पटेल (बदला हुआ नाम), निवासी गोसलपुर एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन लड़की के घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।

इस स्थिति को देखते हुए प्रेमी युगल ने लड़की वालों से छिपाकर मैरिज रजिस्ट्रार के यहां विवाह के लिए आवेदन दिया था। कल जब दोनों मैरिज सर्टिफिकेट लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे, तभी लड़की के पक्ष के लोग वहां आ गए और कलेक्ट्रेट के बाहर ही लड़की को पकड़कर अपने साथ ले गए। 

इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और उसके साथ आए लोगों से मारपीट भी की। घटना के बाद लड़के पक्ष के लोग ओमती थाने पहुंचे और लड़की के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ओमती पुलिस का कहना है कि लड़के पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post