MP News: गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत

दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। ग्राम उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल के मासूम आयांत की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मासूम आयांत, जो अभी सिर्फ घुटनों के बल चलना और पापा-मम्मी बोलना ही सीखा था, अपनी मां द्वारा दी गई बोटनी के साथ घर से बाहर निकला और खेलते-खेलते 500 मीटर दूर खेतों की ओर पहुंच गया। वहां वह सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना ने परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। आयांत के पिता अजय बछानिया, जो आदिवासी समुदाय से हैं और आयशर वाहन पर ड्राइवरी करते हैं, ने बताया कि वे अपने बेटे को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते थे और उसके भविष्य के लिए कई सपने देखे थे। लेकिन, इस हादसे ने उन सभी ख्वाहिशों को दफन कर दिया। 

नर्मदानगर पुलिस के अनुसार, यह गड्ढा सरकारी था। घटना के बाद शुक्रवार दोपहर आयांत का शव बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इस दुखद घटना से मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय का कहना है कि वे अपने बेटे की परवरिश में कोई कमी नहीं रखते थे, और रोज़ाना उसके लिए कुछ न कुछ लेकर आते थे। अब परिवार सिर्फ उसकी यादों के सहारे जी रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post