दैनिक सांध्य बन्ध जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के तहत हर घर तिरंगा अभियान को भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए नगर निगम जबलपुर द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर जबलपुर में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में, 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कल्चरल स्ट्रीट में "तिरंगा मेला" और सांस्कृतिक कार्यक्रम "तिरंगा संगीत कार्यक्रम" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी और समन्वय के लिए निगमायुक्त ने अपर आयुक्त आर. पी. मिश्रा, वी. एन. बाजपेयी, और श्रीमती अंजू सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही, उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, शिक्षा अधिकारी श्रीमती बीना वर्गीस, क्रीड़ा अधिकारी एवं संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी, और कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे को भी इस आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Tags
jabalpur
