दैनिक सांध्य बन्धु गुना। चांचौड़ा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीनागंज के खातोली गांव में सरकारी राशन की दुकान के परिसर में तीन बोरों में महिला के शव के टुकड़े मिले। स्थानीय लोगों ने बोरों को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में पाया गया कि तीनों बोरों में महिला के शव के विभिन्न अंग रखे हुए थे। शव हाल ही का प्रतीत हो रहा है और अनुमान है कि हत्या कुछ ही घंटे पहले की गई होगी। चांचौड़ा एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि प्राथमिकता के साथ महिला की पहचान की जा रही है। साथ ही, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम चांचौड़ा अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
