दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 9 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दिया गया है। प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने 1991 में कांग्रेस के टिकट पर ताऊ देवीलाल को हराया था।
AAP की सूची में शामिल अन्य प्रमुख नाम:
- फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, जिन्होंने मई 2022 में भाजपा छोड़ी थी।
- थानेसर से कृष्ण बजाज, जिन्होंने हाल ही में भाजपा को अलविदा कहा।
- बावल से जवाहर लाल, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल होने का निर्णय लिया।
- रतिया से मुख्तयार सिंह बाजिगर, जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी।
AAP प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी और हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और AAP के बीच होगा। कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत टूट जाने के बाद यह सूची जारी की गई है।