MP News: एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बने अभिमन्यु पुरोहित

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर।
 एनएसयूआई ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें ग्वालियर के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु पुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ग्वालियर में उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। 

अभिमन्यु पुरोहित का छात्र राजनीति में संघर्षशील योगदान रहा है। 2 साल पहले एनएसयूआई के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। संगठन ने उनके इस संघर्ष को सराहते हुए उन्हें ग्वालियर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था, हालांकि, 1 माह बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। 

एनएसयूआई के छात्र नेता तनय शर्मा ने कहा कि अभिमन्यु पुरोहित ने हमेशा संगठन को प्राथमिकता दी है और छात्रों के हक के लिए जेल भी गए। उनके इसी समर्पण को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post