दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज जेडीए मार्केट स्थित भगत सिंह वार्ड में, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी को याद करना गर्व की बात है। वह न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि जेल में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण लेख और पत्र लिखे, जिनमें उनके दृढ़ निश्चय और बलिदान की भावना झलकती है। उनके आखिरी पत्र का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उन्होंने लिखा था, "मैं युद्ध करते हुए गिरफ़्तार हुआ हूँ। मेरे लिए फाँसी का फंदा नहीं हो सकता। मुझे तोप के मुँह में डाल दो और उड़ा दो।"
संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी अतिथियों ने भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हंसते-हंसते अपने वतन के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। ऐसे वीर सपूतों को सदा स्मरण और नमन किया जाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, संगठन मंत्री आशुतोष वत्स, जगतमणि चतुर्वेदी, जग्गू विश्वकर्मा, रामदास यादव, बंटी मारुति, आलोक भट्ट, श्रीमती मोनिका सिंह, श्रीमती अनुपम विश्वकर्मा, प्रीति ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
