Jabalpur News: भाजपा जबलपुर महानगर के सदस्यता अभियान प्रभारी घोषित

Jabalpur News: भाजपा जबलपुर महानगर के सदस्यता अभियान प्रभारी घोषित
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जबलपुर जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवान दास सबनानी की सहमति से संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत जबलपुर महानगर के विधानसभा और मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

प्रभात साहू ने बताया कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की गति को तेज करने और संगठन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ये प्रभारियों की घोषणा की गई है। अब सदस्यता अभियान को प्रभारियों द्वारा नियमित संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से तीव्र गति से चलाया जाएगा और शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा।

विधानसभा प्रभारी:

- पश्चिम: रजनीश यादव

- कैंट: रिंकू विज

- पूर्व: राजेश मिश्रा

- उत्तर मध्य: रंजीत पटेल

मंडल प्रभारी:

- रानी दुर्गावती: सिद्धार्थ शुक्ला, शरद ताम्रकार

- महाराणा प्रताप: राजेश बडगैया, अभय नायक

- माँ नर्मदा: रजनीश यादव, मनीष दुबे

- गिरिराज किशोर कपूर: अभय सिंह, संजय जायसवाल

- कुशाभाऊ ठाकरे: सुबोध साहू

- चंद्रशेखर आजाद: श्रीराम शुक्ला

- विवेकानंद: राजेश द्विवेदी

- दीनदयाल: राहुल जैन काकरी

- सुभाष चंद्र बोस: मुरली दुबे

- तिलक: जयकांत उपाध्याय

- मुखर्जी: रोहित जैन

- अब्दुल हमीद: एस के मुइद्दीन

- वीर सावरकर: सीता रमन शर्मा गुल्लू

- भगत सिंह: पुष्पराज सिंह

- छत्रपति शिवाजी: आशीष चौधरी

- अटल बिहारी वाजपेई: अंकित फ्रांसिस

Post a Comment

Previous Post Next Post