MP News: शहर में डेंगू का कहर, सात दिनों में चार मौतें, अब तक 692 संक्रमित

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। शहर में डेंगू के प्रकोप ने गंभीर रूप ले लिया है। बीते सात दिनों में डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें एक 11 वर्षीय बालक भी शामिल है। शुक्रवार रात को कमलाराजा अस्पताल में 11 वर्षीय आदित्य सिंह की डेंगू से मौत हो गई। आदित्य को तीन दिन पहले डेंगू की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस महीने अब तक 497 नए डेंगू मरीज सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 692 हो गई है। बढ़ते मामलों और मौतों के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के प्रयासों की निगरानी की जा रही है, परंतु लगातार होती मौतें इन उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं।

सात दिनों में हुई मौतें

21 सितंबर: विवेक यादव (35), हरिशंकरपुम

25 सितंबर: छत्रपाल सिंह सेंगर (45), सिरोल

26 सितंबर: चतुर सिंह (75), गंगा मालनपुर

27 सितंबर: आदित्य सिंह (11), मुरार

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 320 लोगों के डेंगू सैंपल लिए, जिनमें 57 पॉजिटिव मिले। डेंगू से बचाव के लिए शहर में लगातार सर्वे और लार्वा नष्ट करने के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post