MP News: प्रदेश में प्रति व्यक्ति विद्युत खपत में बढ़ोतरी, पहुंची 1332 किलोवाट प्रति घंटा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश में विद्युत अद्योसंरचना के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते प्रति व्यक्ति विद्युत खपत में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति विद्युत खपत 1332 किलोवाट प्रति घंटा हो गई है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1280 किलोवाट प्रति घंटा था, जिसमें एक वर्ष में 52 किलोवाट प्रति घंटा की बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में विद्युत उत्पादन क्षमता चालू वित्तीय वर्ष में 23030 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसके साथ ही अति उच्चदाब पारेषण लाइनों की लंबाई 44047 सर्किट किलोमीटर और अति उच्चदाब सब स्टेशनों की संख्या 432 हो गई है। 

मध्यप्रदेश में 33 केवी, 11 केवी, और निम्नदाब लाइनों के विस्तृत नेटवर्क से सभी अंचलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में 1042842 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के माध्यम से सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post