Jabalpur News: पेरिस पैरालंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता रूबीना फ्रांसिस को लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने दी बधाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर की बेटी रूबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा (SH1) में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। रविवार को जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे उनके घर पहुंचे और परिवार से मिलकर शुभकामनाएं दीं। 

सांसद दुबे ने कहा कि "रूबीना की यह उपलब्धि एक साधारण परिवार से आने वाली एक युवा खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी है।" उन्होंने बताया कि रूबीना के पिता साइमन फ्रांसिस, जो पेशे से मैकेनिक हैं, ने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी रूबीना की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, दिनेश पटेल, नगर मंत्री रंजीत पटेल, शुभम अवस्थी, संजय पटेल, बाबी जैन, सुमित मिश्रा, रूबी चौकसे, बलराम यादव, अरविंद चौकसे, संकल्प पाठक, लिविश पटेल, और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

रूबीना की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जबलपुर शहर में खुशी की लहर है, और उनके स्वागत के लिए विशेष समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post