दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कान्यकुब्ज महिला संगठन द्वारा भगवान श्री कृष्ण का छठ पर्व दत्त रेजिडेंस में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। संगठन की सभी सदस्य इस पर्व में राधा, रुक्मिणी, मां यशोदा के रूप में सज-धज कर शामिल हुईं। आयोजन स्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा गोकुल ही यहां उतर आया हो।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की आरती और भोग से की गई, जिसमें माखन मिश्री, हरिरा और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद संगठन की महिलाओं ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
संगठन की संयोजिका सुनीति वाजपेई, रेणुका तिवारी, सहसंयोजिका अंकिता तिवारी, बबीता शुक्ला, सहयोगी रजनी अवस्थी, आकांक्षा बादल और प्रीति मिश्रा ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, संगठन की अन्य सदस्य जैसे अलका, रागिनी, ममता, सोनू, मीनू, अनीता, प्रियम, भावना, अनामिका, भारती, अरुणा, नीति, रीता, नेहा, माधुरी, कल्पना, प्रमिला, तृप्ति, जागृति, नीलम, साधना, रंजना, रश्मि आदि ने भगवान श्री कृष्ण के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।
इस कार्यक्रम में लुक्स ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर सोनम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपने पार्लर से बिना किसी शुल्क के सभी महिलाओं को खूबसूरत लहंगे और ज्वेलरी उपलब्ध कराई, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।
इस आयोजन ने धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगारंगियों से भरपूर माहौल बना दिया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।