दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पड़ाव स्थित नविन विकास युवा संस्था द्वारा हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर महाकाली की स्थापना की जाती है, जिसका विसर्जन शरद पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस प्रतिष्ठित महाकाली की दर्शन के लिए न सिर्फ जबलपुर बल्कि अन्य शहरों से भी श्रद्धालु आते हैं। जबलपुर की महारानी के नाम से प्रसिद्ध इन महाकाली के दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक बनी रहती है।
इस वर्ष, महाकाली की स्थापना करने वाली नविन विकास संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्र पांडे ने जानकारी दी कि पूर्व अध्यक्ष अखिल राज को समिति के लेखा-जोखा में अनियमितताएं पाए जाने के बाद उनके पद से हटा दिया गया है। इसके बाद सर्वसम्मति से चंद्र पांडे को संस्था का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पत्रकार वार्ता में चंद्र पांडे ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष निखिल राज ने पिछले 5 वर्षों का लेखा-जोखा समिति को प्रस्तुत नहीं किया था। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महाकाली स्थापना को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी जा चुकी है। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags
jabalpur