हरियाणा विधानसभा चुनाव: गोपाल कांडा पर सियासी खेल, समर्थन पर भाजपा की चुप्पी, खट्‌टर की हामी

दैनिक सांध्य बन्धु सिरसा।
 हरियाणा में बीजेपी ने हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा के लिए सिरसा सीट पर अपने उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा के नाम को वापस ले लिया है। इस पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर तंज करते हुए लिखा, "अजब, विचित्र, गजब नजारा, खट्टर कहे कांडा हमारा।"

कांडा का इनेलो-बसपा गठबंधन
  
गोपाल कांडा ने 2019 से भाजपा को समर्थन दिया था। इस बार भाजपा ने हलोपा के साथ गठबंधन नहीं किया, जिससे कांडा ने इनेलो और बसपा के साथ मिलकर सिरसा से प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि, भाजपा ने आखिरी समय में कांडा को अपने पक्ष में कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post