Jabalpur News: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्तदान, फल वितरण और अन्य समाजसेवी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जबलपुर द्वारा मंगलवार को विजय नगर स्थित अग्रसेन मंडपम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री मोदी की सेवा भावना और उनके स्वास्थ्य की शुभकामनाओं का प्रतीक होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने ग्वारीघाट स्थित श्री स्वयं सिद्ध गणेश मंदिर में भगवान गणेश की आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post