दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चार आदतन अपराधियों पर सख्ती करते हुए उन्हें निर्धारित तिथियों पर हर माह संबंधित पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जारी आदेश के अनुसार, आधारताल थाना क्षेत्र की जगदंबा कॉलोनी, महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय लकी गोटिया तथा गोरखपुर थाना क्षेत्र की हाथीताल कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय कबीर यादव को आगामी चार माह तक प्रत्येक माह की 15 और 25 तारीख को संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
इसी प्रकार, गोहलपुर थाना क्षेत्र के मोतीनाला पुल के पास बंधैया मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय गगन यादव तथा कटंगी थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय अरबाज मंसूरी को आगामी तीन माह तक प्रत्येक माह की 25 तारीख को संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी लगानी होगी।
प्रशासन के अनुसार, चारों आदतन अपराधियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट, अवैध शस्त्र रखने, चाकूबाजी, हत्या के प्रयास, घर में घुसकर तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी, बलवा तथा जुआ-सट्टा जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है।
Tags
jabalpur
