Jabalpur News: भाजपा के 956 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का होगा प्रसारण

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' का आगामी अंक 29 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देश और दुनिया के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जनता के साथ संवाद करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबलपुर ने 'मन की बात' कार्यक्रम को शहर के सभी 956 बूथों पर सुनने की योजना बनाई है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थानीय जनता के साथ मिलकर कार्यक्रम को सुनेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे रानी दुर्गावती मंडल में और पूर्व सांसद आर.एन. सिंह एवं पूर्व महापौर सुशीला सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के साथ भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में 'मन की बात' सुनेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post