दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब दंपती दरगाह पर मन्नत मांगने और चादरपोशी कर बाइक से घर लौट रहा था। एबी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और यातायात को एक घंटे के लिए रोक दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है।
