दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ज्ञान गंगा कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने डायरेक्टर इंजीनियर विशेष जैन और प्राचार्य डॉ. कीर्ति विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में विधि विभाग के प्राचार्य डॉ. राम प्रकाश चौबे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने जेल की कार्य प्रणाली और गतिविधियों को गहराई से समझा। जेल सुपरिंटेंडेंट मदन कमलेश के मार्गदर्शन में छात्रों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बैरक का अवलोकन किया, जहाँ नेताजी द्वारा लिखे गए पत्रों को देखा गया।
जेल सभागार में डॉ. राम प्रकाश चौबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को महानता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
इस अवसर पर जेल के बंदियों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसका छात्रों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। सहायक प्राध्यापक नीलिमा राजपूत भी इस भ्रमण के दौरान उपस्थित रहीं।
Tags
jabalpur