दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लिटिल कृष्णा हाई स्कूल और श्री कृष्णा उच्चा माध्यमिक विद्यालय, गोरा बाजार में संयुक्त रूप से श्री कृष्ण भगवान का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कृष्णा शिक्षा समिति के सचिव ओ. पी. अग्रवाल, सहसचिव के. के. सराफ, और सदस्य राजेश महावर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कृष्ण भगवान का राजतिलक नृत्य, द्रोपदी के चीर हरण का अभिनय, और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने समारोह को रंगीन बना दिया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य एम. के. भारिया और प्राचार्या राजनी वासुदेव भी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी आरती स्वामी, वर्षा मैडम और स्वेता मैडम ने संभाली। कार्यक्रम के समापन पर एम. के. झरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tags
jabalpur