दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम में 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर चार अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) शारदा प्रसाद चौधरी, कार्यवाहक उप निरीक्षक (पुलिस लाइन) अनिल कुमार द्विवेदी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (गढा) पूरन लाल महोबिया, और प्रधान आरक्षक (पुलिस लाइन) चंद्र सिंह उईके को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा आशीष खरे, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने उपस्थित होकर सेवा निवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी के दस्तावेज भेंट कर उन्हें सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवा निवृत्त अधिकारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य का हमेशा ख्याल रखें और परिवार के साथ खुशहाल जीवन जिएं।
Tags
jabalpur