Jabalpur News: लव मैरिज के दौरान कलेक्ट्रेट में हंगामा, अलग-अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े को 15 दिन की सुरक्षा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लव मैरिज करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे होशंगाबाद की मुस्लिम लड़की और जबलपुर के हिंदू लड़के के प्रेम संबंधों पर विवाद के चलते हंगामे की स्थिति बन गई। लड़की के परिजनों ने लड़के पर बहला-फुसलाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में मारपीट की। विवाद के बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने स्थिति को संभाला और लड़के को 15 दिन की सुरक्षा प्रदान की।  

पुलिस के अनुसार, प्रेमी जोड़ा विवाह पंजीकरण के लिए कलेक्ट्रेट में उपस्थित हुआ था, लेकिन लड़की के परिजनों ने विवाह में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post