दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सुभाष चन्द्र बोस सेंट्रल जेल, जबलपुर से गांधी जयंती के अवसर पर 6 बंदियों को उनके अच्छे चाल चलन के चलते सजा माफ कर रिहा कर दिया गया। पहले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर ही कैदियों की सजा माफ करने की परंपरा थी, लेकिन अब 2 अक्टूबर को भी जेल प्रशासन यह निर्णय लेता है।
जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिन 6 कैदियों की सजा माफ की गई, उनमें भोला बेन, राजेंद्र सिंह, शमीम शाह, श्याम सुंदर, और विशाल झारिया शामिल हैं। सभी को उनके अच्छे आचरण के कारण यह रिहाई प्रदान की गई।
Tags
jabalpur