Jabalpur News: अभिषेक यादव बने प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पूर्व पार्षद अभिषेक यादव को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। अभिषेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव यादव के सुपुत्र है। उन्होंने 2011 से 2020 तक युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रहते हुए मंडला, बालाघाट, भोपाल, राजगढ़, दमोह, और सागर जिलों के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, 2015 से 2022 तक जबलपुर नगर निगम में पार्षद के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने जनसेवा में अपना योगदान दिया है। जबलपुर में अभिषेक यादव पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी देने के पीछे उनके संगठनात्मक अनुभव को मुख्य कारण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post