Jabalpur News: भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने जन्मदिन पर किया हर्ष फायर, वीडियो वायरल ; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू का एक वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जन्मदिन के जश्न में केक काटने के बाद बंदूक से हर्ष फायर करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, जिसमें लोगों का मानना है कि रसूख और सत्ता के बल पर कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए फायरिंग

प्रभात साहू द्वारा की गई इस हर्ष फायरिंग ने शहर में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस स्थान पर यह फायरिंग हुई, वहां बड़ी संख्या में युवा भी मौजूद थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इससे पहले शहर में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां हर्ष फायरिंग से गंभीर हादसे हुए हैं।

कांग्रेस का भाजपा पर निशाना

इस घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा का कहना है कि जब नगर अध्यक्ष ही मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे है, तो पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है? उनका कहना है कि भाजपा के इस प्रकार के रवैये से पार्टी कार्यकर्ता भी कानून तोड़ने में उनसे चार कदम आगे ही रहेंगे।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

शहर के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। नियमों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की फायरिंग कानूनन अपराध है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post