Jabalpur News: भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू का जन्मदिन नेत्रहीन कन्या शाला में मनाया गया

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर अध्यक्ष, पूर्व महापौर एवं पूर्व महाकौशल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष प्रभात साहू का जन्मदिन इस वर्ष नेत्रहीन कन्या शाला में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात साहू ने नेत्रहीन बहनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

प्रभात साहू ने भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय, रानीताल में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की शुभकामनाओं को स्वीकार किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विनोद गोटिया, निर्मल चोपड़ा, श्रीनिवास परांजपे, भारत साहू, डॉ. जयराम तिवारी, प्रवीण साहू, नीरज वर्मा, रवि साहू, शुभम अवस्थी, चिताकात शर्मा, ईशान नायक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post