Jabalpur Breaking News: पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के दुर्ग प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर समिति कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रानीताल चौक में 90 वर्षों से नवज्योति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है, लेकिन इस बार फ्लाईओवर निर्माण के कारण पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने दुर्ग प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया। इसके विरोध में समिति के कार्यकर्ता रानीताल चौक पर धरने पर बैठ गए।

इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू और विधायक अभिलाष पांडे मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से चर्चा कर मामले का समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने समिति के सदस्यों को समझाते हुए कहा कि जबलपुर के विकास कार्यों, खासकर फ्लाईओवर निर्माण में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने समिति के सदस्यों को शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post