महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग पर मतभेद: शिवसेना (UBT) 100 सीटों पर लड़ने का दावा, कांग्रेस ने कहा- जल्द होगा समाधान

दैनिक सांध्य बन्धु मुंबई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों शिवसेना (उद्धव गुट), NCP (शरद पवार गुट), और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला अटका हुआ है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस और NCP ने पहले 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस पर कहा कि गठबंधन में कोई बड़ा मतभेद नहीं है और सीटों के अंतिम बंटवारे की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पटोले ने आश्वासन दिया कि गुरुवार शाम तक या शुक्रवार सुबह तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला स्पष्ट हो जाएगा।

शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें वर्ली से उनके बेटे आदित्य ठाकरे को प्रत्याशी बनाया गया है। बाकी MVA पार्टियों, कांग्रेस और NCP की लिस्ट आनी बाकी है।

महायुति में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा, और NCP (अजित पवार गुट) ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। NCP अजित पवार गुट ने 38 कैंडिडेट्स, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 35 और भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post