Jabalpur News: रेल कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये बोनस, 78 दिन के वेतन के समतुल्य राशि

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय रेल में कार्यरत 11 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए इस साल दशहरा और दीपावली के मौके पर बोनस की घोषणा की गई है। रेल मंत्रालय ने 2023-2024 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के आधार पर 11,72,240 कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये के उत्पादकता संबद्ध बोनस (पीएलबी) का भुगतान करने की स्वीकृति दी है। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 78 दिनों के वेतन के समतुल्य अधिकतम 17,951 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

रेलवे ने इस वर्ष 1588 मिलियन टन कार्गो लदान और 6.7 बिलियन यात्रियों की रिकॉर्ड यात्रा दर्ज की है, जो कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यह बोनस रेलपथ अनुरक्षक, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गार्ड, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, पॉइंट्समैन, और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारियों को दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post