Jabalpur News: नवरात्रि में शुरू हुआ पुलिस का 'अभिमन्यु अभियान', छात्रों को दी गई साइबर क्राइम और आत्मरक्षा की जानकारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नवरात्रि के अवसर पर पुलिस द्वारा 'अभिमन्यु अभियान' की शुरुआत की गई, जिसके तहत स्कूली छात्रों को साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय और सब इंस्पेक्टर सरिता पटेल ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नर्रई नाला में छात्रों को संबोधित किया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के साथ-साथ महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और करियर संभावनाओं पर भी जानकारी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भक्षक नहीं, रक्षक बनने की प्रेरणा देना है। सब इंस्पेक्टर सरिता पटेल ने छात्रों से भयमुक्त होकर अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी भी छात्रों को दी गई। 250 से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में इस अभियान का सफल आयोजन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post