दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नेपाल में हुए भूस्खलन के चलते जबलपुर ज़िले के पाँच व्यक्तियों के फँसे होने की अपुष्ट सूचना सामने आई है। यह सभी लोग पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए हुए थे।
प्रभावित परिवारजन किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
जिला कन्ट्रोल रूम, जबलपुर: 0761-2623925
नोडल अधिकारी, अनुराग सिंह (संयुक्त कलेक्टर): 97138 13496
कलेक्टर, जबलपुर, ने यह जानकारी जारी की है और प्रभावितों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
Tags
jabalpur