Jabalpur News: महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की रैली निकाली गई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के आदेशानुसार, आज पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की एक रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देना और समाज में जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों की यह रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता संदेश दिए गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post