दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर बुधवार रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी अंबेडकर मैदान में जमा हुए थे, जहां पुलिस ने पहले लाइटें बंद कर दीं और फिर अंधेरे में शिक्षकों पर लाठी बरसाई। शिक्षकों का आरोप है कि पुलिस ने इतनी बर्बरता से पीटा कि कई डंडे टूट गए और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। पुलिस ने अतिथि शिक्षक संघ के प्रमुख सहित चार लोगों पर FIR दर्ज की है।
अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन लोगों को अधिक पीटा, जिनके मोबाइल में पुलिस की बर्बरता के वीडियो थे, और जबरन वीडियो डिलीट कराए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बैनर भी लगाया जिसमें गोली चलाने की धमकी दी गई थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।
