MP News: प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 6 महिला कर्मचारियों के मोबाइल चोरी

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। इंदौर की एक निजी कंपनी, संपत फार्म में काम करने वाली 6 महिला कर्मचारियों के मोबाइल चोरी हो गए हैं। पुलिस ने एचआर विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। घटना कनाडिया स्थित कंपनी में हुई, जहां 180 महिला कर्मचारी काम करती हैं।

रविवार सुबह सोनम देशमुख, निकिता गुर्जर, आराधना पडोले, मोना यादव, मिनाक्षी भालसे, और कल्याणी निगम रोज़ाना की तरह काम पर आई थीं। उन्होंने अपने बैग और अन्य सामान कंपनी के बेसमेंट में लॉकर में रखा और अपने काम में व्यस्त हो गईं। कंपनी के एचआर गोविंद के अनुसार, सभी कर्मचारियों को बेसमेंट में ही अपना सामान रखने की हिदायत दी गई थी।

दोपहर में लंच ब्रेक के दौरान जब महिलाएं अपने बैग लेने पहुंचीं, तो उन्हें पता चला कि उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी एचआर विभाग को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post