News Update: राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे बने दिल्ली चुनावों के लिए मीडिया प्रमुख

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दुबे की उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनावों में बतौर मीडिया प्रमुख उनकी प्रभावशाली कार्यशैली और रणनीति से प्रभावित होकर यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है।

अभय दुबे की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली में चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं, और कांग्रेस राज्य में अपनी स्थिति को मज़बूत करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि दुबे के नेतृत्व में मीडिया प्रबंधन और प्रचार अभियान को नई दिशा मिलेगी, जिससे चुनावों में पार्टी को लाभ होगा।

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दुबे की संगठनात्मक क्षमताओं और मीडिया के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post