Jabalpur News: गरबा पंडाल में हंगामा, विशेष समुदाय के बाउंसर तैनात होने पर विहिप-बजरंग दल का विरोध, पुलिस से हुई झड़प

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जसूजा सिटी में शनिवार रात गरबा पंडाल में उस समय हंगामा मच गया जब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि गरबा महोत्सव में विशेष समुदाय के लोगों को बाउंसर के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा, कुछ लोग बिना आधार कार्ड या आवश्यक जानकारी के गरबा पंडाल में प्रवेश कर रहे थे।

विहिप के प्रचार प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंडाल में प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था और वेस्टर्न गानों का भी उपयोग हो रहा था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस की मौजूदगी में विशेष समुदाय के लोग बिना जानकारी के गरबा महोत्सव में कैसे प्रवेश कर रहे थे। जब कार्यकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनकी पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हो गई।

संजीवनी नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रवेश की व्यवस्था आयोजकों की जिम्मेदारी होती है, जिस पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता और भी आक्रोशित हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post